दतिया।नवागत दतिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने मंगलवार को दतिया एसडीओपी कार्यालय सहित कई थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने यातायात थाने पहुंचकर परिसर का भ्रमण किया और चालानों की स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात कोतवाली थाना पहुंचकर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उन्होने कोतवाली थाना में रिकॉर्ड संधारण, महिला एंव पुरुष बंदीगृह को किया चेक स्वच्छता पर विशेष जोर दिया और थाना परिषर में लाइट एंव कुर्सी बढ़ाने के दिए निर्देश। थाने में बैठे फरियादियों की समास्याओं को सुना और कार्यवाही के निर्देशन दिए।इस दौरान दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन मौजूद रही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने थानों का किया निरीक्षण।

