Headlines

नाजिया इलाही खान के कथित बयान पर बढ़ा विरोध, AIMIM व मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

इटावा। सोशल मीडिया पर प्रसारित नाजिया इलाही खान के कथित बयानों को लेकर इटावा में विरोध तेज हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) एवं समस्त मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं टिप्पणियों में इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब तथा हजरत आयशा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैंप्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। किसी भी धर्म, धार्मिक व्यक्तित्व अथवा आस्था के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है तथा उन्हें विश्वास है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी, एडवोकेट ज़ामिन खान, हाजी नसीम सिद्दीकी, वाईके शफी चिश्ती, मोहम्मद तारिक, एहसान खान (जिला महासचिव), मोहम्मद सलमान (जिला उपाध्यक्ष), अजय प्रताप सिंह कुशवाहा (जिला कार्यकारिणी सदस्य), मोहम्मद शावेज (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), मोहम्मद असलम, मोहम्मद राजा, शरीफ खान, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद नईम अंसारी, दानिश अख्तर, शहबाज खान, मोहम्मद शादान, अदनान, नियाज अली, इमरान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share