इटावा। समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में मोतीझील स्थित जिला अस्पताल पहुंचकर जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले कई दिनों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन को शीघ्र ठीक कराने की मांग की।राज्य कार्यकारिणी विशिष्ट मंडल के सदस्य राहुल गुप्ता ने कहा कि मशीन खराब होने के कारण गरीब मरीजों को जांच न होने से उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की ने कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा न मिलने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर है।राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने सीटी स्कैन कक्ष के बाहर मरीजों एवं तीमारदारों के बैठने के लिए टिन शेड लगवाने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव (आज़ाद होटल) ने मशीन की नियमित मेंटिनेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि अस्पताल की लापरवाही का खामियाजा गरीब मरीजों को न भुगतना पड़े।इस दौरान महामंत्री हरीश जौहरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, राजा खानजादा, नगर प्रभारी साजिद अली अशरफी, नगर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, सचिव सुमित राठौर, ज्ञान सिंह तोमर, राशिद अली, अतुल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीटी स्कैन मशीन शीघ्र ठीक कराने की मांग, सपा व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन

