Headlines

कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा

इटावा। अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए जाने वाले दान, चढ़ावा आदि करोड़ो की धनराशि एवं मूल्यवान आभूषणों की चोरी होने के बाद अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने से क्रोधित कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति करती आई है वह मात्र एक दिखावा है। धर्म की रक्षा करने वाले लोग हैं उसके उसके बाद भी उनके ही मंदिर से उनके ही ऊपर चढ़ाए गए दान, चढ़ावा उनका ही रामधन चोरी होने से आम जनमानस की आस्था को गहरी चोट पहुंची है क्योंकि यह चोरी कोई आम चोरी नहीं है करोड़ों रुपए का रामधन श्री राम के मंदिर से ही चोरी हो जाता है; और दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही भी नहीं होती इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति कर रही है। जबकि वास्तव में उसे श्री राम जी से कुछ लेना देना ही नहीं है। इसलिए ज़िला कांग्रेस कमेटी यह मांग करती है कि उक्त प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध शीघ्रअतिशीघ्र एफआईआर दर्ज़ हो। अन्यथा कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आखिर क्यों दोषी व्यक्तियों को अभी तक खुला छोड़ा हुआ है? उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। उन्होंने भगवान राम के नाम पर देश के आम जनमानस की आस्था और भावनाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष एड०पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद शंखवार,अरुण यादव, रणवीर सिंह यादव,एड० रीना यादव,एड०मोहित कुमार, एड० इंद्रेश यादव,एड०गजेंद्र चौधरी, एड० विशाल बाबू, एड० रोहन शाक्य, आसाराम कठेरिया प्रदीप द्विवेदी एवं सिद्धनाथ यादव आदि रहे।

Please follow and like us:
Pin Share