इटावा -नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट के विशाल प्रांगण में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयुशन्स के चेयरमैन इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, वाइस चेयरमैन इंजीनियर अंकित तिवारी, प्राचार्य उच्च शिक्षा योगेश कुमार दुबे एवं प्राचार्य फार्मेसी अभिषेक तिवारी, एवं यूपीकाॅन काॅर्डीनेटर प्रवल गुप्ता के साथ-साथ शिक्षकगण व छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आर0के0 योग प्रािशक्षण संस्थान इटावा की प्रभारी व योग शिक्षिका स्वाती दुबे, आर0के0 योग प्रािशक्षण संस्थान इटावा के मुख्य सचिव एवं उ0प्र0 योगासन खेल संघ के इटावा जिला अध्यक्ष डा0 राहुल तिवारी एवं उनके सहयोगी धर्मेन्द्र, अमित कुमार, रविकांत प्रशिक्षक के रूप में इस मौके पर संस्था के सदस्य सलिल चौधरी उपलब्ध रहे।योगाचार्य डा0 राहुल तिवारी और उनके सहयोगी धर्मेन्द्र ने सभी लोगों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया, तदोपरान्त नाड़ीशोधन, भ्रामरी, कपालभाती, सूर्य नमस्कार आदि अंग संचालन एवं प्राणायाम कराए। इसके साथ योगासन तथा विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं को सीखने के साथ योग के द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारियाँ दी।
चेयरमैन इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नही है ये हमारी मानसिक ऊर्जा के उत्कर्ष और आध्यात्मिक चेतना का आधार भी है। योग शरीर के साथ मन और आत्मा के जुड़ाव और संतुलन का नाम है। ध्यान और समाधि, दोनों योग के अंग हैं। योग से घातक बीमारियाँ भी नष्ट होती है। योग के आसन शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं। योग अनुशासन है, समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उच्च शिक्षा योगेश कुमार दुबे ने कहा योग का अर्थ सिर्फ शरीर को मोड़ना या कठिन आसन ही नही योग शब्द का अर्थ है जुड़ना यह हमारे शरीर को एक दूसरे से जोड़ता है आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी और तनाव के बीच योग हमें शान्ती और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने का सबसे सरल मार्ग दिखाता है। करो योग रहो निरोग।
नारायन काॅलेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

