इटावा -आर के योग प्रशिक्षण संस्थान की प्रभारी व योग शिक्षिका स्वाती दुबे, योग प्रशिक्षण संस्थान इटावा के मुख्य सचिव एवं
उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के इटावा जिला अध्यक्ष डा राहुल तिवारी एवं उनके सहयोगी धर्मेन्द्र, अमित कुमार, रविकांत प्रशिक्षक के रूप में इस मौके पर संस्था के सदस्य सलिल चौधरी, आर के चौधरी प्रवक्ता, डॉ0आशीष त्रिपाठी,आरती शर्मा, अर्चित त्रिपाठी एडवोकेट भारत सिंह भदोरिया, मनोज कुमार, विनय दुबे उपलब्ध रहे।योगाचार्य डा0 राहुल तिवारी और उनके सहयोगी धर्मेन्द्र ने सभी लोगों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया, तदोपरान्त नाड़ीशोधन, भ्रामरी, कपालभाती, सूर्य नमस्कार आदि अंग संचालन एवं प्राणायाम कराए। इसके साथ योगासन तथा विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं को सीखने के साथ योग के द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारियाँ दी।
चेयरमैन प्रवक्ता आर चौधरी ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नही है ये हमारी मानसिक ऊर्जा के उत्कर्ष और आध्यात्मिक चेतना का आधार भी है। योग शरीर के साथ मन और आत्मा के जुड़ाव और संतुलन का नाम है। ध्यान और समाधि, दोनों योग के अंग हैं। योग से घातक बीमारियाँ भी नष्ट होती है। योग के आसन शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं। योग अनुशासन है, समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, पंथ, अमीरी-गरीबी, और सरहद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।
इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति दुबे योग शिक्षा का ने कहा योग का अर्थ सिर्फ शरीर को मोड़ना या कठिन आसन ही नही योग शब्द का अर्थ है जुड़ना यह हमारे शरीर को एक दूसरे से जोड़ता है आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी और तनाव के बीच योग हमें शान्ती और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने का सबसे सरल मार्ग दिखाता है। करो योग रहो निरोग।
आर के योग प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

