Headlines

तमंचा व कारतूस समेत हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

इटावा। थाना वैदपुरा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त बन्टी उर्फ पवन पुत्र अर्जुन सिंह को महोला जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई थाना वैदपुरा के थानाध्यक्ष हाकिम सिंह, उपनिरीक्षक जय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

Please follow and like us:
Pin Share