इटावा-22वें जैन तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर दिल्ली से गिरनार जी तक निकाली जा रही 5100 किलोमीटर की 25 दिवसीय धर्म यात्रा का इटावा शहर में 1 जुलाई 2026, बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश होगा।विश्व जैन संगठन (पंजी.) इटावा एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत धर्म यात्रा का स्वागत पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। यात्रा प्रातः 6:30 बजे बलराम सिंह चौराहा से प्रारंभ होकर चौगुर्जी, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज एवं रंग लाल चौराहा होते हुए लालपुरा जैन धर्मशाला पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा धर्मसभा एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बलराम सिंह चौराहा पहुंचकर भगवान का अभिषेक करें तथा धर्म यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों के साथ धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा भगवान नेमिनाथ के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इटावा में 1 जुलाई को होगा श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा का भव्य मंगल प्रवेश

