इटावा-हरियाणा के रोहतक चिड़ियाघर से लाई गई शेरनी सुधा की 21 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद उसे इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर के हाउस नंबर-4 में शिफ्ट कर दिया गया है। आईवीआरआई बरेली से कराई गई सभी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद यह निर्णय लिया गया। अब उसकी सुसंगतता बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के साथ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।वहीं, शेरनी नीरजा के 8 मार्च 2026 को जन्मे एक नर एवं तीन मादा शावकों का विकास संतोषजनक बताया गया है। हालांकि एक मादा शावक के पिछले बाएं पैर में लंगड़ाहट देखी गई है, जिसकी वजह खेलते समय आई मोच मानी जा रही है। सफारी के वन्यजीव चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है और लगातार निगरानी की जा रही है।
इटावा सफारी पार्क पहुंची शेरनी सुधा, ब्रीडिंग सेंटर में किया गया शिफ्ट

