इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बल सिंह इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मोना (22 वर्ष) पत्नी सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व ही हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाल यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
कटरा बल सिंह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

