इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना का संचार किया है। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता लगातार धरातल पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य व प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, अमित तिवारी, बासु चौधरी, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री मधु तोमर, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मंडल अध्यक्ष चन्दन मिश्रा, कमलेश कठेरिया, नीतू नारायण मिश्रा, मोनू चौहान, अखिलेश कौशिक, प्रभात चौधरी, अमर चंद सविता, सभासद ललित चौबे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपाइयों ने रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान

