इटावा-12 से 15 जून तक बरेली में आयोजित प्रथम बरेली स्मार्ट सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में एससीए शूटिंग अकैडमी, इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में हेमंत सिकेरा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अकैडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्रमोहन तिवारी ने रजत पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राजीव कुमार ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, वहीं सुमित कुसवां ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी युवराज यादव रहे, जिन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, 10 मीटर एयर राइफल और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य कोच चंद्रमोहन तिवारी और पिस्टल कोच मोहित यादव को खेल क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एससीए शूटिंग अकैडमी के निशानेबाजों ने बरेली में जीते कई पदक

