Headlines

विश्व रक्तदाता दिवस पर सैफई यूनिवर्सिटी में रक्तदाता समूह के सदस्यों को किया सम्मानित

इटावा -विश्व रक्तदाता दिवस का शुभारंभ डा. आदित्य शिवहरे ने फीता काट कर किया, इस अवसर पर एचओडी डाक्टर आदित्य शिवहरे ने कहा कि “रक्तदान करने के लिए किसी सुपरहीरो की पोशाक की जरूरत नहीं होती, बस एक बड़े और दयालु दिल की जरूरत होती है। आगे आएं और रक्तदान करें”रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगियां बचाईं जाती है इस लिए लोगों समय समय पर अपना रक्तदान करना चाहिए जिससे रक्त केंद्र पर रक्त की कमी न हो और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को समय को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।डाक्टर यतेंद्र ने बताया कि हर साल 14 जून हमें याद दिलाता है कि हमारा थोड़ा सा रक्त किसी के पूरे परिवार की खुशियां वापस ला सकता है। इस महादान का हिस्सा बनें।”रक्तदाता समूह के शरद तिवारी के नेतृत्व में रक्तदाता समूह के सदस्यों को सैफई यूनिवर्सिटी के रक्त केंद्र में सम्मानित किया गया, वही कई सदस्यों ने रक्तदान भी किया, राजीव नरूका , सौरभ परिहार, विमलेश तिवारी, संजय कुमार पत्रकार उदी, आशीष माहेश्वरी जी सैफई, शिवांशु चौहान,अर्पित चौहान, पवन भदौरिया, कोइस अवसर पर प्रतीक चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि प्रो. डाक्टर अजय सिंह कुलपति सैफई यूनिवर्सिटी और अतिथि प्रो डाक्टर एसपी सिंह , चिकित्साअधिकारी सैफई यूनिवर्सिटी, डाक्टर आदित्य शिवहरे , ब्लड बैंक इंचार्ज डाक्टर स्वेता चौधरी व सैफई यूनिवर्सिटी के डाक्टर मौजूद रहें,

Please follow and like us:
Pin Share