इटावा -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण “टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल” कार्यक्रम के तहत पुलिस ने 2 परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में आयोजित सुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन में विभिन्न पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।सुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।केंद्र के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद 2 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। जिन परिवारों में सुलह-समझौता कराया गया, उनमें खुशी पत्नी सचिन,बीनू पत्नी दीपक,शामिल हैं। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे टूटते परिवारों को जोड़ने की सकारात्मक पहल बताया।
इटावा महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र में कराए 2 पारिवारिक समझोते-थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर

