बड़ागांव (बागपत)-आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के आशीर्वाद से संस्थापित स्याद्वाद युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जैन के नेतृत्व में नवीन जैन (नोएडा) के सुपुत्र यथार्थ जैन का जन्मदिन धार्मिक एवं सेवा कार्यों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर त्रिलोकतीर्थ में विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इसके उपरांत गौशाला में गौमाता की सेवा करते हुए तरबूज, खरबूजा, खीरा, घीया सहित अन्य हरी सब्जियां एवं हरा चारा खिलाया गया।कार्यक्रम में त्रिलोकचंद जैन, जिनेंद्र जैन, दीपक जैन, शानू जैन, लिली जैन, संजीव जैन, श्रीमती मुन्नी देवी जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर जन्मदिन को सेवा, धर्म और संस्कारों से जोड़ते हुए मनाया।इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने यथार्थ जैन के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। धार्मिक वातावरण और गौसेवा के इस आयोजन ने समाज में सेवा एवं संस्कारों का प्रेरणादायी संदेश दिया।
त्रिलोकतीर्थ में अभिषेक, शांतिधारा एवं गौसेवा के साथ मनाया यथार्थ जैन जन्मदिन

