इटावा -सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा सेना का विशिष्ट पदक (वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड ) से सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को सम्मानित किया
इस उपलक्ष में भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वाधान में लीग के समस्त पूर्व सैनिकों और पदाधिकारी ने बड़ी जोर शोर एवं उत्साह पूर्वक सूबेदार मेजर रघुराज सिंह का स्वागत सम्मान सोल्जर बोर्ड , इटावा मे किया सम्मान समारोह में मुख्य आतिथि के रूप मे उपस्थित इटावा लोक सभा के सांसद जितेन्द्र दोहरे ने सूबेदार मेजर रघुराज सिंह की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहां कि यह पदक जिला इटावा उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही सम्मानजनक पदक है सेना का यह प्रथम सम्मान पदक है जो सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को सेना अध्यक्ष द्वारा दिया गया इससे इटावा के नहीं बल्कि प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है
भारतीय पूर्व सैनिक लीग के महामंत्री सूबेदार मेजर कृपाल सिंह ने बताया कि .सूबेदार मेजर रघुराज सिंह सेना मैं अपनी 30 साल सेवा देने के बाद 2015 में सेवा निवृत्त हुए तब से लेकर के अब तक इन्होंने पूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं पीड़ित पूर्व सैनिकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे विभिन्न एजेंसियों से मिलकर इन्होंने तकरीबन 1000 पूर्व सैनिकों को पुनः सर्विस दिलाने का काम किया इन सभी गतिविधियों और सेवा से प्रसन्न होकर सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कमांड हैडक्वाटर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को वेटरन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थिति भारतीय पूर्व सैनिक लीग के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर बृजेश कुमार उपाध्यक्ष -कैप्टन महावीर सिंह , कैप्टन -अरुण यादव कैप्टन लायक सिंह यादव, कैप्टन – अरविंद यादव, सूबेदार -के पी सिंह , तहसील अध्यक्ष -कैप्टन अनिल यादव ,.सूबेदार इलेकेदार , सूबेदार राम विलास ,सूबेदार नेमसिंह ,रामदास यादव , नगर अध्यक्ष -अनिल चतुर्वेदी आशुतोष शर्मा , राज्यपाल उ० प्र० .द्वारा सम्मानित /समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरिशंकर पटेल , सामानजिक विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट इलाकेदार यादव किसान यूनियन लोक शक्ति प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव श्रीमती मीरा तिवारी श्रीमती संगीता राजपूत श्रीमती जनक दुलारी ,वीरेंद्र सिंह चौहान श्री सतपाल सिंह चौहान सूबेदार रामदास यादव ,कमलेश यादव ,प्रदीप कुमार ,हरगोविंद सिंह ,श्याम किशोर ,सत्यराम सिंह,रणवीर सिंह ,प्रेम सिंह,भूर सिंह ,सर्वेश कुमार,नागेंद्र सिंह,सतवीर सिंह ,मोहरमन सिंह ,नरेश बाबू ,नाथूराम ‘जय श्रीराम ,कपिल यादव ,कुलदीप सिंह ,धर्मवीर सिंह एवं कैप्टन रामसेवक आदि भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने जनपद के कौने – कोने से आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बधाईयों का तांता लगा रहा तथा भारत माता की जय हो घोष के नारों से हॉल लगातार गूंजता रहा।
सूबेदार मेजर रघुराज को जनप्रतिनिधियो , समाज सेवियों व फौजियों ने किया सम्मानित

