Headlines

एसएसपी ने थाना दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।शनिवार को आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share