Headlines

खाना बनाते समय लगी आग, पुलिस ने दिखाई तत्परता, बचाया 8 वर्षीय बालक को सकुशल

इटावा-थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामलीला रोड स्थित राजपूत कॉलोनी में एक मकान में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में मौजूद 8 वर्षीय बालक शिवा अंदर फंस गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ अस्तल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार, तकिया चौकी प्रभारी सर्वेश सचान, सिपाही कृष्णवीर एवं रंजीत कुमार भी मौजूद रहे।पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए घर के भीतर फंसे बालक शिवा को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और बालक की जान बच गई।स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के इस मानवीय एवं साहसिक कार्य की सराहना की। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने भी बालक को सुरक्षित बचाने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया।

Please follow and like us:
Pin Share