इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक, असत्य एवं अमर्यादित टिप्पणियां पोस्ट और साझा की जा रही हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि यह कृत्य सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती हैं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।सपा नेताओं ने मांग की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटाया जाए तथा पोस्ट करने और साझा करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, के.पी. शाक्य, सर्वेश शाक्य, अनिल प्रताप यादव ‘गुड्डू’, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, विक्की गुप्ता, संतोष राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, दीपी सिंह, फरहान शकील, रामवीर सिंह यादव, उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, राकेश यादव, सुरेश चंद यादव, एडवोकेट राजू यादव, हाशिम मिर्जा, राणा प्रताप सिंह, शीलू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित
अखिलेश यादव की पुत्री पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग

