Headlines

सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन

इटावा-समाजवादी पार्टी कार्यालय पर माननीय आदित्य यादव (अंकुर), सांसद बदायूं एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा आदित्य यादव के शतायु होने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदित्य यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव ‘गुड्डू’, उत्तम सिंह प्रजापति, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, संतोष राजपूत (जेई साहब), जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, संगीता राजपूत, संतोष राठौर, दीपी सिंह, उपदेश मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, दीपक पाल, प्रदीप सोनी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फरहान शकील, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राकेश यादव, नम्रता सिंह दोहरे, इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे, आर.बी. सिंह यादव, बृजमोहन राजपूत, शहर अध्यक्ष अब्दुल माबूद अंसारी, सुनील यादव, बृजेंद्र यादव, मास्टर दिनेश यादव, साधना गुप्ता, सुरेश यादव, प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ रविंद्र सिंह यादव, सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद यादव, एडवोकेट राजू यादव, हाशिम मिर्जा, राणा प्रताप सिंह, शीलू यादव, श्रीमती मधु यादव, सुभाष यादव, विवेक कुशवाहा, शरद प्रताप सिंह, कुलदीप जाटव, नितिन यादव, अमित शंखवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share