इटावा -गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को लू एवं गर्मी से बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया।शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। पुलिस निरंतर “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए आमजन के सुख-दुख में सहभागी बन रही है। यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का एक सकारात्मक प्रयास है।”जनसेवा ही पुलिस का सर्वोच्च धर्म है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से आमजन की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।
इटावा पुलिस मानवता की बनी मिसाल,भीषण गर्मी मे शीतल शरबत किया वितरित

