इटावा -हत्या की घटना का त्वरित अनावरण मात्र 12 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 1 अभियुक्त को किया गया।गिरफ्तार, आलाकत्ल ईंट 1 लोहे का हंसिया, 1 लकडी का डण्डा बरामद किया गया। 10 जून को सरला देवी पत्नी रामसेवक निवासिनी ग्राम अधियापुर थाना वैदपुरा जनपद इटावा द्वारा थाना वैदपुरा पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि वादिनी का पुत्र सुशील नशे में घर आकर बडे पुत्र शिवशंकर के बच्चों के साथ मारपीट करने लगा जिसके बाद शिवशंकर ने सुशील के साथ मारपीट की और ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे सुशील की मृत्यु हो गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के मे वैदपुरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर अभियुक्त शिवशंकर को झिगरूआ रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह टीम द्वारा कार्यवाही की गई
पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा,भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

