Headlines

“ग्रेट निकोबार बचाओ” अभियान से जुड़ें और प्रकृति को बचाने में सहयोग करें-आशुतोष दीक्षित

इटावा। अपने नेता राहुल गांधी के निर्देश पर “ग्रेट निकोबार” को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आग्रह पर दिनांक 8 से 15 जून तक सम्पूर्ण प्रदेश में “ग्रेट निकोबार बचाओ” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कलां,वीरपुर सलेमपुर सहित तमाम ग्रामों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में चले इस अभियान में दर्जनों कांग्रेस जनों के साथ-साथ आम ग्राम वासियों ने भी प्रकृति को बचाने के लिए हस्ताक्षर किए। आशुतोष दीक्षित ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप जो कि दिल्ली से 4 गुना (161 वर्ग किमी०) बड़ा है। उन अछूते जंगलों को अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले करने जा रही है। जिसके अंतर्गत डेढ़ करोड़ पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के इस विनाशकारी क़दम का पुरजोर विरोध करने का निश्चय किया है। जिससे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य एवं प्रकृति को बचाया जा सके। अ०भा० कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के विनाश के ख़िलाफ़ एक ऑन लाइन अभियान भी चलाया जा रहा है।जिला अध्यक्ष ने कांग्रेसियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी इस जनहितकारी, कल्याणकारी प्रकृति बचाओ, ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’अभियान से जुड़ने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share