Headlines

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर ग्वालियर में लगेंगे शिविर

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान की देख-रेख में ग्वालियर जिले में माह की हर 9 एवं 25 तारीख को जिले की लगभग 24 स्वास्थ्य संस्थाओं पर एचआरपी क्लीनिक लगाई जाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफ़लता पूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने पर ग्वालियर में विशेष शिविर लगाये जायेंगे, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य अभियान भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है जिसका उददेश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयवद्ध प्रसव पूर्व जांच (ए.एन.सी.) सेवायें उपलब्ध कराना है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ दीपाली माथुर ने बताया कि जिले में 09 जून 2026 को सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पीएमएसएमए अंतर्गत विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने जिले की समस्त गर्भवती महिलाओं से आग्रह किया कि 9 जून 2026 को ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य को लगने इन विशेष शिविर में जाकर शिवरों का लाभ उठायें, अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्था , एएनएम, आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share