इटावा -वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयरएसोसिएशन के तत्वावधान में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राप्त वार्षिक कैलेंडर के अनुसार वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में टाटा 1 एमजी की सहभागिता से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा जिला अस्पताल की सहभागिता से स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही मौसम जनित बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किए गए वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप के अंतर्गत विशेषज्ञ होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह द्वारा शिविर स्थल का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों से शिविर की व्यवस्थाओं एवं लाभार्थियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव उपस्थित रहे। शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में वामा सारथी वालंटियर्स का विशेष योगदान रहा।
वामा सारथी द्वारा आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण हेतु निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
वामा सारथी के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिविर का आयोजन

