Headlines

जीआरपी पुलिस ने दो बालिकाओं को वैशाली ट्रेन में तलाश कर परिजनों के किया सुपुर्द

इटावा। जीआरपी पुलिस ने पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत 7 जून को थाना प्रभारी जीआरपी इटावा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बिहार की दो नाबालिग बालिकाएं घर से नाराज होकर वैशाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रही हैं।
सूचना मिलते ही जीआरपी टीम सक्रिय हुई और ट्रेन के इटावा जंक्शन पहुंचने पर दोनों बालिकाओं को तलाश कर थाना लाया गया। वहां महिला आरक्षी ने बालिकाओं से संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त की तथा तत्काल परिवार को सूचना दी।परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटियों को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया और टीम की सराहना की।
प्रमुख पुलिस टीम में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल कालीचरन, हेड कांस्टेबल अजय कुमार एवं महिला कांस्टेबल खुशबू कुमारी शामिल रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share