इटावा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी को क्षेत्र वासियों के द्वारा सूचना मिली कि ट्यूबवेल खराब हो गया है और पानी नहीं आ रहा है तो उन्होंने तत्काल जेई अवनीश कुमार से बात की और तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल खुलवाया और नई मोटर डलवाकर ट्यूबवेल सही कराया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरे क्षेत्र में अभी तक पिछले 14 वर्षों में क्षेत्र वासियों को पानी की अच्छी व सुदृढ़ व्यवस्था उपलब्ध कराई है और कभी भी पानी की समस्या नहीं हुई है जब भी ट्यूबवेल खराब हुआ है तत्काल प्रभाव से मैंने सही कराया है आज भी कटरा टेक चंद्र के ट्यूबवेल के खराब होने की जनता के द्वारा मुझे सूचना दी गई तो मैंने तत्काल जेई से बात की और मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से ट्यूबवेल में नई मोटर डलवा कर सही कराया जिससे जनता को पानी की समस्या न हो। इस अवसर पर अनिल बाजपेयी, शिवहरि दीक्षित, बंगाली बाबू आदि सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
खराब ट्यूबवेल को सभासद शरद वाजपेई ने कराया ठीक

