Headlines

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम एवं एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

इटावा -आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जीआरपी , आरपीएफ एवं रोडवेज अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिससे परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों, सामान एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, उप जिलाधिकारी विक्रम राघव, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share