Headlines

समाधान दिवस डीएम व एसएसपी ने सुनीं समस्याएं दिए दिशानिर्देश

इटावा -सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तहसील सैफई पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share