Headlines

फिरोजाबाद में 20वें सामूहिक जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

फिरोजाबाद। जैन संस्कृति, धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए आज 20वें सामूहिक जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ नगर के छह प्रमुख जैन मंदिरों में एक साथ किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मंदिर परिसर धर्ममय वातावरण, मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हो उठे।के.के.पी.एस. उज्जैन, श्री कुन्दकुन्द स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, शाखा देवनगर (भिंड) के तत्वावधान में आयोजित इस संस्कार महाअभियान में सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य बच्चों में जैन धर्म, नैतिक शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है।नगर के विभिन्न शिविर केंद्रों पर पं. अंकुर शास्त्री, पं. प्रतीक शास्त्री एवं निखिल शास्त्री के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में धार्मिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उनके द्वारा बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, पूजा-विधि, नैतिक मूल्यों एवं आदर्श जीवन शैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।वहीं मध्यप्रदेश के सागर नगर से पधारे युवा विद्वान, धर्मप्रभावक एवं संस्कार प्रेरक पं. अर्पित शास्त्री का विशेष सान्निध्य शिविर की प्रमुख विशेषता रहा। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “संस्कारवान बालक ही संस्कारित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।”*उनके ओजस्वी विचारों ने बच्चों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।सोनगढ़ (गुजरात) में अध्ययनरत नमन जैन, वीर जैन एवं अनंत जैन शिविर सहयोगकर्ता के रूप में बच्चों को धार्मिक एवं संस्कारमय शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनके द्वारा बच्चों को जैन संस्कृति, पूजा-विधि एवं व्यवहारिक धर्मज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर वीरेन्द्र कुमार जैन (भदावर), हृदय मोहन जैन, अजय कुमार जैन सिंघई, प्रवीन कुमार जैन (रपरिया), मदन प्रकाश जैन, रवीश जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, नीतेश कुमार जैन, यश जैन, रोहन जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक विमलेश कुमार जैन सिंघई, महेश चन्द्र जैन (पप्पू), दिनेश कुमार जैन (मामा स्वीट्स) मनीष जैन (न्यू तिलक नगर) एवं विकास जैन रपरिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिकाधिक बच्चों को शिविर से जोड़ने का आह्वान किया।”धर्म से संस्कार, संस्कार से चरित्र और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है।निवेदकश्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय समिति न्यू तिलक नगर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share