Headlines

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रिवॉल्वर सहित युवक गिरफ्तार

दतिया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर
टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनारा रोड पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक को रोका। पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगे जाने पर युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय परिहार, निवासी सनाई, थाना बड़ौनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share