Headlines

रेलवे स्टेशन पर राज्य कर्मचारियों ने यात्रियों की प्यास बुझाई

इटावा। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज कर्मचारी संयुक्त परिषद, इटावा द्वारा गुरुवार को इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एकदिवसीय “जल सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे में पहुंचकर यात्रियों को शीतल जल, बिस्किट और फल वितरित किए।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पेयजल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इसी भावना के तहत यह अभियान संचालित किया गया, जिसे यात्रियों ने भी सराहा। अभियान में परिषद के संरक्षक प्रदीप सक्सेना, जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं वीरेंद्र कुमार, रेलवे शाखा मंत्री दलील सिंह यादव, भूतपूर्व शाखा मंत्री रामावतार यादव, उपाध्यक्ष विपिन धनगर, राजेश तिवारी, प्रवीण पांडेय, मनीष चतुर्वेदी, माध्यमिक शिक्षक जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, राहुल सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा पंचायत विभाग के मनोज कुमार, महिपाल सिंह, मनीष बाबू, इंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश, राजकुमार, प्रहलाद कुमार, नीरज, राजवीर, मोहित, रत्नेश कुमार और अजय समेत दर्जनों कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेशन प्रबंधक पी.एम. मीणा का विशेष सहयोग रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिलती रहे।

Please follow and like us:
Pin Share