Headlines

वामा सारथी तत्वाधान में पुलिस मॉडर्न स्कूल दस दिवसीय समर कैंप हुआ भव्य समापन

इटावा -रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव) के निर्देशन में 21 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया ।समापन समारोह में श्रीमती सरिता शुक्ल (धर्मपत्नी जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल) द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार की खेल, स्वास्थ्य, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें योग प्रशिक्षण, इंडोर गेम्स, बैडमिंटन, हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट, जूडो-कराटे प्रशिक्षण, म्यूजिक एवं डांस प्रशिक्षण, रेन डांस तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ प्रमुख रहीं । प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।इसके अतिरिक्त कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक कक्षाओं का संचालन भी कराया गया, जिससे उनकी शैक्षणिक तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके ।समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सिंगिंग, डांस, योग प्रदर्शन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा सराहना की गयी । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।अपने संबोधन में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा कहा गया कि ऐसे समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न स्कूल अभिषेक सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए समर कैंप को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की गयी ।कार्यक्रम के दौरान जसवन्तनगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, श्रीमती वंदना (धर्मपत्नी एसपी क्राइम संतोष सिंह), प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न स्कूल श्री अभिषेक सक्सेना, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।दस दिनों तक चले इस समर कैंप ने बच्चों को सीखने, अपनी प्रतिभा निखारने एवं नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया । बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं यादगार बताया गया ।

Please follow and like us:
Pin Share