इटावा-थाना भरथना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने वार्षिक निरीक्षण किया । इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसएसपी द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों एवं जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही एवं आगामी त्योहारों/कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार रखने तथा बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों को टॉर्च वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल थाना स्तर पर अवगत कराने के निर्देश दिये गये।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्या एवं थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना भरथना का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारों को टॉर्च वितरित दिये दिशा-निर्देश

