इटावा -हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया और एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान ने पत्रकारिता के बिंदुओं पर प्रकाश डाला, तो विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार-कवि डॉ. कुश चतुर्वेदी ने आजादी से अब तक पत्रकारों के संघर्ष पर चर्चा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रदीप शर्मा, अमित तिवारी, प्रेम सिंह शाक्य समेत कई पत्रकारों ने पत्रकारिता के बदलते परिवेश, सोशल मीडिया और पत्रकारों की सुरक्षा पर अपने विचार रखे।”मुख्य अतिथि वन्यजीव विशेषज्ञ राजीव चौहान ने पत्रकारिता के बिंदुओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार-कवि डॉ. कुश चतुर्वेदी ने देश की आजादी से अब तक पत्रकारों के संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की।प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य की अध्यक्षता और महामंत्री विशुन चौधरी के संचालन में हुई गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा ‘दोस्त’ ने पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर विचार रखे, अमित तिवारी ने सोशल मीडिया और पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, प्रेम सिंह शाक्य, प्रदीप चौहान, प्रेरणा जुबैरी, जुबैरी ने भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।मंच पर महेंद्र सिंह चौहान, बीरेश मिश्रा, संजय सक्सेना, रामनाथ यादव, ब्रजेश शुक्ला, सुघर सिंह यादव ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में बीपी सिंह सैफई प्रेस क्लब इटावा वी.पी. सिंह, जसवंत नगर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रेम शाक्य, ताखा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजकिशोर अध्यक्ष अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ प्रतिभा करने के लिए पहुंचे हुए थे।कार्यक्रम में आशीष बाजपेई, अजय बॉथम, मोहम्मद शारिक, देशराज यादव, रामकेश यादव, वीपी सिंह यादव, अवनीश यादव, हरिओम शर्मा, राजीव गुप्ता, सुनील सिंह, नील कमल, उवैश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव, राजीव शर्मा, अदनान, शिवा भदौरिया, वीपी राजन, अमित वर्मा समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इटावा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

