भारत की राजधानी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी के मानविकी विभाग के राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र,हिंदी, अंग्रेजी के अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 6 मई 2026 को संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक,मानविकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जगदेव कुमार शर्मा, प्रो मीनू कश्यप, डॉ अभिषेक तिवारी, श्रीमती वन्दना शुक्ला, प्रकृत विभाग की प्रो कल्पना जैन एवं डॉ विकास चौधरी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चातविभागीय के छात्रों ने नृत्य , गीत के साथ-साथ अपनी स्वरचित रचना का पाठ अपने हुनर से सभी को परिचित कराया ।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय कुलपति ने कहा कि हमारे छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ कला सांस्कृतिक एवं अपने भविष्य में करियर की ओर आज प्रस्थान कर रहे हैं। हमारे छात्र बड़े ही हुनरबंद हैं। निश्चित ही भविष्य में वह अपना मुकाम हासिल करेंगे।
इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्रों के मध्य चली पांच राउंड की प्रतियोगिता के बाद मिस्टर फेयरवेल सनी को चुना गया । मिस फेयरवेल भानुप्रिया को चुना गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका साहित्य एवं संस्कृति विषय पीठ प्रमुख प्रो कल्पना जैन एवं आधुनिक ज्ञान के सहायक आचार्य श्री आदित्य पांचोली ने निभाई।
इस अवसर पर प्रो आदेश, डॉ सुमिता त्रिपाठी, डॉ ब्रजेश कुमार मिश्र, डॉ आलोक कुमार, डॉ स्वेता यादव, डॉ हिमानी शर्मा, डॉ प्रियंका मिश्रा, डॉ नीरज भारद्वाज, श्री पियूष शर्मा, श्री अमित निषाद, श्री चन्द्र भूषण मिश्र सहित विभाग के अन्तिम वर्ष के भानुप्रिया चौधरी, शिवम पांडे, छाया, इशिका चौहान,शुभांगी, सुनीता ,अन्यया, तृप्ति पांडे, सौम्या शांडिल्य, गोपिका मोहन, अमित कुमार सिंह, राहुल शर्मा, गार्गी ढाका, सनी प्रताप आदि द व प्रथम वर्ष के संदीप सिंह, कृष्णा, केशव कश्यप, निशा सिंह ,ज्योति सनसनवॉल, राधा , शिवांगी, राधा, प्रवीण, सुदर्शन, अंकित जैन, गरिमा, गोमती,अंशिका, गार्गी , अंजलि, सौम्या, प्रीति, सुष्मिता, अनुकृति, अंजलि,आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

