ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने ग्वालियर महानगर की मुरार नगर शाखा का गठन किया। कैट के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल जी के निवास रिवरव्यू कॉलोनी मुरार पर आयोजित व्यापारियों की वृहद बैठक में मुरार नगर क्षेत्र का गठन किया गया, जिसमें श्री पदमचंद जैन नगर अध्यक्ष, श्री प्रहलाद अग्रवाल नगर मंत्री, श्री अभय गांगिल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कैट के कोर मेम्बर अमित सेठी, जैन समाज मुरार के अध्यक्ष दिनेश जैन, कैट के सदस्य सुनील गोयल, अजय जैन, योगेश मित्तल, प्रतीक जैन लालू, मोहन अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अजय खंडेलवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कैट के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मुरार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ायेंगे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैट सक्रियता से काम करेगा।

