बीजेपी की जीत पर मनाया विजय उत्सव,अब बंगाल की धरती से भी गूंजेगा जय श्रीराम- सरिता भदौरिया

इटावा -बंगाल की जीत पूरे देश के लिए एक संदेश है किसी एक धर्म एक जाति के लिए कार्य करने वाले इससे सबक ले और सब का साथ सबका विकास का जो नारा देश के प्रधानमंत्री ने दिया है उसे पर अमल करें वरना बंगाल जैसा हश्र अन्य दलों का भी होगा उक्त उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल के चुनाव में जहां-जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज गए और उन्होंने अपना एक है तो सेफ है का नारा दिया जिसे बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने माना उसे पर अमल किया जिसके परिणाम स्वरूप पहली बार बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए निकले जिसका परिणाम है कि आज बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार पहली बार बनने जा रही है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम पार्टी कार्यकर्ता सदर विधायक को मिठाई खिलाने के लिए पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय ठाकरे पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अजय गुप्ता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं ओम रतन कश्यप व्यापारी नेता विनीत कुमार पांडे किसान नेता अशोक चौहान टीटू जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव चंदन पोरवाल सहित तमाम भाजपा

Please follow and like us:
Pin Share