ऐतिहासिक आयोजन संपन्न न्यू तिलक नगर जैन समाज में भव्य मंगल आगमन

फिरोजाबाद – जैन समाज में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रथम बार श्री 1008 शीतलनाथ भगवान का भव्य मंगल आगमन श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।प्रातःकालीन शुभ बेला में भगवान की शोभायात्रा गाजे-बाजे, जयघोष, भक्ति संगीत एवं अपार श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने अपने घरों एवं चौक-चौराहों को सजाकर भगवान का भव्य स्वागत किया।इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम कलश एवं शांतिधारा की बोली श्री सुभाष चन्द्र रविन्द्र जी जैन द्वारा सम्पन्न हुई। महिला मंडल द्वारा भजन एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं वीर जैन एवं नमन जैन द्वारा भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना दिया गया।कार्यक्रम में महिलाओं,बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन को पूर्ण सफल बनाया।विमलेश कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन, मनीष जैन, रविंद्र जैन, यश जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, अजय कुमार जैन, रवीश जैन, विक्की जैन, नमन जैन, वीर जैन, संस्कार जैन, रोहन जैन आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में धर्म, शांति, सद्भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बना। यह ऐतिहासिक क्षण जैन समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और धर्म कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Please follow and like us:
Pin Share