इटावा। श्रमिक दिवस के मौके पर जाइंट्स मैत्री ग्रुप द्वारा श्रमिकों का सम्मान किया गया। शीतल माहेश्वरी ने कहा कि हमारे समाज में श्रमिक वर्ग एक मजबूत स्तम्भ के रूप कार्यरत है। जैसे- जैसे समाज उन्नति और आधुनिकता की ओर जा रहा है वैसे ही समाज की श्रमिकों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। आज हर छोटे बड़े काम के लिए हम श्रमिकों पर निर्भर हो गए है। ऐसे में यह हम सब का कर्त्तव्य है कि हमें अपने आस पास के श्रमिकों को उचित मान देते हुए उनसे प्रेम पूर्वक व्यवहार करते हुए काम लेना चाहिए। श्रमिक दिवस के मौके पर मैत्री ग्रुप ने धूप में काम करने वाली लेबर, रिक्शा चालकों, ट्रक से सामान उतारने वाली लेबर तथा निर्धन बुजुर्गों को 100 अंगोछा और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर मैत्री ग्रुप की अध्यक्ष ने कहा कि सम्मान के साथ किया गया कोई भी कार्य छोटा नही होता है तथा हमें अपने समाज के इस वर्ग का पूरा सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में शीतल माहेश्वरी, प्रीती जैन, अपर्णा अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल ने योगदान दिया।
मजदूर दिवस पर मैत्री ग्रुप ने किया श्रमिकों का सम्मान

