Headlines

सपा ने लोधी समाज के दो लोगों को संगठन में दी जिम्मेदारी

इटावा। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोधी राजपूत समाज से समाजवादी पार्टी इकदिल के नगर अध्यक्ष पद पर लोधी रजत राजपूत और संगीता राजपूत को जिला सचिव मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचार धारा के साथ साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्त्ता चाहे वह किसी भी समाज से आता हो समाजवादी पार्टी उसे पूरा सम्मान देने का काम करेगी। इस अवसर पर महामंत्री वीरू भदौरिया, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जबर सिंह राजपूत, हुकुम सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, संतोष राजपूत जेई, ब्रजमोहन राजपूत प्रधान, प्रवीन कुशवाह, रोहित राजपूत, नरेंद्र प्रजापति, शिशुपाल राजपूत, लोधी ब्रजेश राजपूत, राजू भाई, कमलेश यादव, हुकुम सिंह यादव, संजीव राजपूत, साधना गुप्ता, सुघर सिंह राजपूत आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव राकेश यादव ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share