भिण्ड 27 अप्रैल 2026/ राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतो की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु प्रक्रिया एवं मतदाता सूची करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण 28 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा।
डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहा.रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) जनपद पंचायत भिण्ड, अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकाय भिण्ड, गोहद, लहार, मेहगांव, अकोडा, फूप, मिहोना, दबोह, गोरमी, रौन एवं मालनपुर को पत्र जारी कर बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

