सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत जामना का किया आकस्मिक निरीक्षण

भिण्ड 27 अप्रैल 2026/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत जामना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया मांगलिक भवन का चल रहा निर्माण कार्य देखा, गांव में तालाब में बहुत कचरा डाल रखा उसको जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे गांव के जनसहयोग से सफाई कराने के निर्देश दिए साथ ही शांति धाम पर जाने का रास्ता नहीं तालाब के किनारे से शांति धाम जाने का रास्ता 2 दिन में बनाने के निर्देश दिए जिसमें सभी ग्राम वासी श्रम दान करेंगे, ग्राम पंचायत में अवैध रूप से बन रही कालोनियों पर अंकुश रखें बिना डायवर्सन, टी.एन.सी. पी.,कॉलोनाइजर लायसेंस के बिना संबंधित को अनुमति नहीं दे, अगर दी गई तो संबंधित सचिव सरपंच के विरुद्ध कारवाही होगी पुराने जर्जर भवन के डिस्मेंटल के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजें।

Please follow and like us:
Pin Share