शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक के साथ गायत्री नगर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जयपुर 26अप्रैल । श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026, परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ , विधान पूजा, भक्ति संध्या के साथ आज 26अप्रैल 2026 प्रातः 8:00 बजे झंडारोहण दीपक बिलाला परिवार ने किया तत्पश्चात श्री जी की विशाल रथ यात्रा, शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक , शान्ति धारा, रात्रि में 7 बजे सामूहिक आरती सोधर्म इन्द्र अशोक मनीष बडजात्या परिवार ने बडे ही भक्ति के साथ की गई।इस प्रकार तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव सम्पन हुआ।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि रथ यात्रा में श्रावक श्रेष्ठी महावीर जैन ने श्रीजी को रथ में लेकर बैठे, सारथी यदि जैन पौत्र कैलाश छाबडा बने , धर्म प्रवर्तक निर्मल जैन, अनिल प्रवीण कुमार जैन गदिया,बयाना वाला परिवार, शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक कर्ता अनिल गोधा,पदम झांझरी, मुकेश सोगानी , महावीर जैन परिवार बग्गी में बैठ कर शोभायमान थे। चंवर ढुलाने वाले संतोष बांसखो वाला परिवारथे।
रथयात्रा का मार्ग में श्रेष्ठियों ने अपने आवास के सामने आरती उतारी, कालोनी विकास समितियों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वृष्टी की। रथयात्रा मन्दिर जी पहुंचने के पश्चात मन्दिर जी तलघर में सभी जिन बिम्बों को विराजमान किया। सामुहिक पूजा जिसके अंतर्गत अष्ट द्रव्य‌ उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी , समाज के उपस्थित गणमान्य महानुभाव, महिला -पुरुषों द्वारा बड़ी ही भक्ति सहित की गई । अभिषेक, शान्ति धारा की गई,सांय 7 बजे सोधर्म इन्द्र परिवार के आवास से बैण्ड बाजों के साथ बग्गी में बैठ कर महा आरती मन्दिर जी में आयी, भक्ति के साथ आरती की गई।
सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर ने कराई।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, मंत्री राजेश बोहरा ने समाज के समक्ष अपनी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
धर्मसभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सहयोग करने वालों का स्वागत, धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
—-**–**—-

उदयभान जैन बडजात्या

Please follow and like us:
Pin Share