दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा गौशाला में सेवा और भूसा दान का पुण्य कार्य संपन्न

​भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा “प्राणी मात्र की सेवा भावना” के संकल्प के साथ जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार, 26 अप्रैल 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरी सरोवर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के ‘जीव दया स्थल’ पर ग्रुप के सदस्यों ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जन किया। ​इस अवसर पर भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना के तहत ग्रुप के सदस्य श्री अमित (मोनू) पूनम जी जैन (पुलावली वाले) के सौजन्य से दिगंबर जैन सोशल ग्ग्रुप सिटी भिंड द्वारा एक ट्राली भूसा गौशाला को भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौमाता की सेवा की और उनके आहार की व्यवस्था में सहयोग दिया। ​ग्रुप के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार जीव दया और मानव सेवा के प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में सचिव अंशुल – आयशा जैन द्वारा दानदाता परिवार (अमित मोनू पूनम जी जैन) का विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना कमेटी एवं सभी पधारे हुए सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।​कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन, सचिव अंशुल-आयशा जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन, शिरोमणि संरक्षक अशोक-जया जैन सहित अमित-मोनू जैन, नवीन अंजू जैन, अतुल-ज्योति जैन, सुभाष ममता जैन, विकास-प्रीति जैन, आर्जव-दीपा जैन, सिद्धार्थ-श्रुति जैन एवं अन्य 35 से अधिक दांपत्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share