ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के चिकित्सक बेहतर सेवाएं दे रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के चिकित्सको एवं उनकी टीम ने बुधवार को एक मरीज का पहली बार कुल्हे का ऑपरेशन कर मरीज को परेशानी से छुटकारा दिलाया।
जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि
एक मरीज कमल किशोर जो कि कूल्हे की हड्डी सुख (AVN hip) जाने की समस्या से ग्रसित था मरीज तीन दिन पहले जिला अस्पताल आया, यहां डॉक्टर रोहित अजमेरिया ( ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन) को दिखाया , फिर डॉक्टर ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन गोस्वामी सर से बीमारी के बारे में चर्चा की और फिर मरीज का कूल्हा बदलने (total hip replacement) का निर्णय लिया गया गया,
ये ऑपरेशन बहुत ही नई तकनीक (Direct anterior approach ) से किया गया, जिसमें कोई भी मांसपेशियों को काटा नहीं जाता , ऑपरेशन में दो घंटे का समय लगा।
इस ऑपरेशन मै ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.रोहित अजमेरिया, वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन गोस्वामी, डॉ राहुल अर्गल, डॉ जितेन्द्र त्रिपाठी थे एवम् एनेस्थीसिया टीम मे डॉ.शारदा, डॉ. अनिल, डॉ श्रृष्टि वर्मा शामिल रहे ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर के चिकित्सक आये दिन नई- उपलब्धियां हासिल कर मरीजों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, में अपनी एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं पूरी टीम को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी चिकित्सक इस तरह की उपलब्धि हासिल करते रहेंगे।
जिला चिकित्सालय ग्वालियर के चिकित्सको का एक और कमाल, मरीज का बदला कुल्हा

