Headlines

अवैध मिट्टी का खनन करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इटावा -वन ब्लाक में अवैध मिट्टी का खनन करने वाले 1 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित कुल 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 जेसीबी मशीन, 1 डम्फर, 1 ट्रैक्टर बरामद किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस एवं वन विभाग टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गयी वन रक्षक उनवा सन्तोषपुर वन ब्लाक कर्मी द्वारा थाना चौबिया पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनवा सन्तोषपुर वन ब्लाक में जेसीवी मशीन व डम्फरों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है तथा मौके पर जाकर जब उन्हें रोकने/वाहनों को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा राजकीय कार्य में बाधा डालते हुये हम लोगों पर जान से मारने की नियत से डम्फर को वन विभाग टीम के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया गया । थाना चौबिया पुलिस टीम द्वारा वन विभाग टीम के सहयोग से तत्काल कार्यवाही करते हुये 1 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित कुल 2 अभियुक्तों को 1 डम्फर नंबर UP75BT 4947 व 1 जेसीबी, 1 ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह थानाध्यक्ष चौबिया, उपनिरीक्षक लालसिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, हेंडकांस्टेबल अभय राज मय वन विभाग टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share