इटावा। खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके देश और प्रदेश में नाम रोशन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए हमे खेल पर पूरा फोकस करना होगा और बुराइयों से बचना होगा । यह बात सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव ने कहीं ।खो-खो एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका टूर्नामेंट के लिए हुए ट्रायल में का शुभारंभ करते हुए डॉ मुकेश यादव ने कहा की पढ़ाई और खेल पर पूरा ध्यान दें। खेल में जाते समय स्वाभाविक रूप से कुछ बुराइया आज आने की आशंका बनी रहती है, उनसे बचे रहें तभी खेलों में अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ट्रायल की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष व विद्यालय के निदेशक डॉ कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि प्रतिभा प्रदर्शन के लिए खेल एक अच्छा प्लेटफार्म है ।इससे सेहत भी ठीक रहती है और इसमें बेहतर प्रदर्शन करके एक मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके लिए लगन और परिश्रम की जरूरत है । शुरुआती दौर में ही परेशान नहीं होना है बल्कि एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगे रहना है ।कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने किया। इस ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों के करीब एक सैकड़ा बच्चे पहुंचे, जिन्होंने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और टीम में जगह बनाने के लिए भरपूर मेहनत की। इनमें से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा, जिन्हें बाद में खो-खो की प्रीमियर लीग में खेलने का भी अवसर मिलेगा। एसोसिएशन की ओर से लालू यादव , ऋषभ कुमार ने मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर संजय सक्सेना, नरदेव आर्य ,अश्वनी कुमार , धर्मेंद्र कुमार, भोले सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर बालक बालिकाओं टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

