विशेष विवाह अधिनियम के तहत पूजा का सुरेंद्र से हुआ विवाह

भिण्ड 16 अप्रैल 2026/

अपर जिला दण्डाधिकारी एवं विवाह पंजीयन अधिकारी श्री एल.के. पाण्डेय के न्यायालय में आज गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को श्रीमती पूजा पुत्री श्री निरोत्तम सिंह गुर्जर निवासी कैमोखरी मेहगांव का विवाह श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र श्री रामाधार सिंह गुर्जर निवासी जिला मुरैना के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ।
यह विवाह सरकारी कार्यालय में विधिवत रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी श्री एल.के. पाण्डेय ने जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत यह विवाह कानूनी रूप से मान्य है और दोनों पक्षों को सभी अधिकार प्राप्त हैं। विवाह के बाद पूजा-सुरेंद्र ने एक-दूसरे को माला पहनाई और कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं।

Please follow and like us:
Pin Share