भिण्ड 15 अप्रैल 2026/
महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01 भिण्ड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहे भिण्ड पर समापन हुआ।
पदयात्रा में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। सभी ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के संदेशों को लेकर नारे लगाए और बैनर-स्लोगन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रचार किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के अधिकारों, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड श्रीमती अंजू तोमर ने बताया कि यह आयोजन जिले भर में महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पखवाड़े में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

